अब ट्रैन में भी लगेंगे ATM , जानिए पूरी ख़बर।

भारतीय रेलवे ने मुंबई-मनमाड पंचवटी एक्सप्रेस में देश का पहला ऑनबोर्ड एटीएम पेश किया, जिसका उद्देश्य यात्रा के दौरान यात्रियों की सुविधा को बढ़ाना है। AC कोच में स्थापित यह एटीएम यात्रियों को ट्रेन के चलते समय पैसे निकालने की सुविधा देता है।

एटीएम को पैंट्री के स्थान पर एक संशोधित कक्ष में रखा गया है और सुरक्षा तथा आसान पहुंच के लिए शटर और दरवाजे लगे है। परीक्षण के दौरान मशीन ने सुचारू रूप से काम किया, सुरंग के कारण सिग्नल में असुविधा के कारण ‘इगतौरी’ से ‘कसारा’ के बीच मामूली नेटवर्क संबंधी समस्याएं सामने आईं। सभी 22 कोचों के यात्री एटीएम का उपयोग कर सकते हैं, क्योंकि कोच आपस में जुड़े हुए हैं। इसके अतिरिक्त एटीएम चेक बुक ऑर्डर करने और खाता विवरण प्राप्त करने जैसी सेवाएं भी प्रदान करता है। यही सुविधा मुंबई-हिंगोली जन शताब्दी एक्सप्रेस में भी उपलब्ध होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top