जोधपुर : एक घंटे की बारिश टूटे तार और चार की मौत

जोधपुर के शास्त्री नगर थाना इलाके में 4 लोगों को अपनी जान गवानी पड़ी, बताया जा रही है कि ये हादसा बारिश ओर तेज़ हवा के चलते हुआ है

शास्त्री थाना इलाके के सोलंकी ढाबा नामक एक रेस्टोरेंट में चार लोगों का स्टाफ अपना काम कर रहा था , तभी दोपहर 2 से 3 बजे के बीच बारिश ओर तेज़ हवाओं ने अपना रुख पकड़ा और अचानक बिजली के लटकते तार रेस्टोरेंट पर गिर पड़े जिससे चार लोग गंभीर घायल हो गए और अस्पताल पोछने पर उन्हें मृत घोषित कर दिया गया ।

बताया जा रहा है कि उस ढाबे के नजदीक ओर भी रेस्टोरेंट है जहां कई लोग खाना खाने आते है , ओर इसी तरह कई सालों से बिजली के तार मकड़ी के जाल की तरह मंडरा रहे है , सात ही वहां से कुछ ही दूरी पर पुलिस स्टेशन भी है , यह सारी जानकारी प्रशाशन को पता होने के बाद भी कोई कदम क्यों नहीं उठाए गए , क्या कुछ ठीक करने ने लिए किसी का मारा जाना जरूरी है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top