छह बार की विश्व चैंपियन मुक्केबाज एमसी मैरी कॉम ने बुधवार को अपने वकील द्वारा जारी कानूनी बयान के माध्यम से ओन्खोलर कॉम से तलाक की पुष्टि की है और हितेश चौधरी के साथ अपने संबंध की अफवाहों को भी ‘निराधार’ बताया है। कानूनी बयान में, मैरी कॉम ने 20 दिसंबर, 2023 को ओन्खोलर के साथ अपने आधिकारिक तलाक की तारीख बताई।

विश्व चैंपियन मुक्केबाज की ओर से यह घोषणा सोशल मीडिया पर हितेश चौधरी के साथ उनके संबंध के बारे में बढ़ती अटकलों के बीच आई है, जिन्हें ओलंपिक कांस्य पदक विजेता का व्यावसायिक सहयोगी माना जाता है। मैरी कॉम और चौधरी को सार्वजनिक रूप से एक साथ देखा गया था, जिसके बाद अटकलों को बल मिला।
हालांकि, मैरी कॉम ने स्पष्ट किया कि वह पिछले दो वर्षों से सिंगल हैं और चौधरी के साथ उनका कोई विवाहेतर संबंध नहीं है।

बयान में कहा गया है, “इन अटकलों और गलत मीडिया रिपोर्टों के मद्देनजर, मैं निम्नलिखित स्पष्टीकरण जारी करना चाहता हूं: सुश्री एम.सी. मैरी कॉम और श्री ओन्खोलर (ओनलर) कॉम अब विवाहित नहीं हैं और उन्होंने 20 दिसंबर 2023 को दोनों परिवारों के सदस्यों और कबीले के नेताओं की मौजूदगी में कोम कस्टमरी लॉ के तहत आपसी सहमति से तलाक को अंतिम रूप दे दिया है।” बयान में कहा गया है, “मेरे मुवक्किल के श्री हितेश चौधरी के साथ संबंधों या किसी अन्य मुक्केबाज के पति के साथ रिश्ते में होने की अफवाहों का स्पष्ट रूप से खंडन किया जाता है और किसी भी मीडिया प्लेटफॉर्म द्वारा इसका प्रचार नहीं किया जाना चाहिए।

” मैरी कॉम ने मीडिया से निजी जीवन में हस्तक्षेप न करने को कहा 42 वर्षीय मैरी कॉम ने मीडिया आउटलेट्स को अपने निजी जीवन में हस्तक्षेप करने से भी मना किया। “पिछले दो सालों से मेरी मुवक्किल अपने निजी जीवन में, खास तौर पर अपने पूर्व पति के साथ, बहुत ही चुनौतीपूर्ण दौर से गुज़र रही हैं। इस मुश्किल घड़ी में मेरी मुवक्किल अपने दोस्तों, प्रशंसकों और शुभचिंतकों से अनुरोध करती हैं कि वे उन्हें इस मुश्किल समय से बाहर निकलने के लिए ज़रूरी जगह और निजता दें।

