थाईलैंड के बाद अमरीका में आया भूकंप।

थाईलैंड के बाद अब अमेरिका में भी भूकंप के झटके महसूस किये गए है ,जो 5.2 की तीव्रता का था। सैन डिएगो में सालो से रह रहे लोगो ने कहा की ये अब तक का सबसे बड़ा भूकंप था।

अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण के अनुसार, सोमवार दोपहर को सैन डिएगो, कैलिफ़ोर्निया और उसके आस-पास के क्षेत्र में 5.2 तीव्रता का भूकंप आया। भूकंप 10:08 बजे पर आया, जिसका केंद्र जूलियन, कैलिफ़ोर्निया में था। भूकंप के लगभग दो घंटे बाद, सैन डिएगो शहर की प्रवक्ता ने बताया कि शती या चोटों की कोई रिपोर्ट नहीं मिली है।

सैन डिएगो शेरिफ कार्यालय ने कहा कि उन्हें अभी तक “भूकंप के कारण किसी के घायल होने या बड़ी क्षति की कोई रिपोर्ट नहीं मिली है,कैलिफोर्निया के गवर्नर गेविन न्यूजॉम के कार्यालय ने भूकंप के तुरंत बाद एक्स पर पोस्ट किया कि उन्हें स्थिति के बारे में जानकारी दे दी गई थी , भूकंप आने से कुछ समय पहले, यूएसजीएस द्वारा जारी आपातकालीन अलर्ट में निवासियों को लॉस एंजिल्स तक दूर शरण लेने का आदेश दिया गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top