पहले जोधपुर में 10 मई को सुबह पांच बजे तक के लिए एयरपोर्ट्स से फ्लाइट्स बंद की गईं थी, लेकिन मौजूदा हालात को देखते हुए इसकी अवधि को बढ़ा दिया गया है.

भारत पाकिस्तान के बीच जारी तनाव के मद्देनजर राजस्थान के सरहदी जिलों में भी हाई अलर्ट है. सुरक्षा के इंतजाम और भी ज्यादा कड़े कर दिए गए हैं. इस बीच जोधपुर एयरपोर्ट पर फ्लाइट्स पर बैन को बढ़ा दिया गया है. इसके अलावा जैसलमेर में शहर से 60 किलोमीटर पहले ही गाड़ियों की एंट्री बंद कर दी गई है.
देश की सीमा पर बढ़ते तनाव के बीच जोधपुर एयरपोर्ट से 14 मई तक यात्री विमानों की उड़ान बंद रहेगी. इससे पहले ये रोक 10 मई की सुबह 5 बजे तक थी. वहीं मौजूदा हालात को देखते हुए अब 14 मई तक जोधपुर एयरपोर्ट्स से फ्लाइट्स बंद रहेंगी. साथ ही सड़को पर आवाजावी को रोक दिया गया है और सड़के खली करवा दी गयी है , बाज़ारो को बंद करदिया गया है।

60 किमी पहले गाड़ियों की एंट्री बंद
इसके अलावा सुरक्षा के लिहाज से जैसलमेर में शहर से 60 किलोमीटर पहले ही वाहनों की इंट्री रोकी गई. बाजार बंद हो करवा दिए गए हैं और सड़कों पर पूरी तरह सन्नाटा पसरा हुआ है. जैसलमेर प्रशासन ने शुक्रवार (9 मई) को अपने नागरिकों के लिए गाइडलाइन जारी की थी, जिसमें ब्लैक आउट समेत कई दिशा निर्देश दिए गए हैं.
RAS अधिकारियों की तैनाती
इससे पहले गुरुवा (8 मई) को राज्य सरकार ने नौ उपखंड अधिकारियों के तबादले किए. ये सभी राजस्थान प्रशासनिक सेवा (आरएएस) के अधिकारी हैं. इनमें से पांच अधिकारियों को सीमावर्ती जिलों गंगानगर, जैसलमेर, बीकानेर और बाड़मेर में उपखंड अधिकारी के रिक्त पदों पर नियुक्त किया गया है और जैसलमेर और बीकानेर में दो उपखंड अधिकारी बदले गए हैं.

