आख़िरकार हिना खान ने अपने बॉयफ्रेंड रॉकी जयसवाल से शादी कर ली है. हिना ने हरे रंग की साड़ी और कुंदन ज्वेलरी पहनी. रॉकी ने सिग्नेचर एक्रू कुर्ता पहना. हिना की इस खूबसूरत साड़ी में दूल्हा और दुल्हन का नाम भी नजर आ रहा है।

हिना खान ने पोस्ट में लिखा, “दो अलग-अलग दुनियाओं से, हमने मोहब्बत का एक यूनिवर्स बनाया। हमारे फर्क मिट गए, हमारे दिल एक हो गए, यूं जुड़े कि जिंदगी के आखिर तक जुड़े रहें।”

हिना खान और रॉकी ने अपनी पोस्ट में लिखा, “हम खुद ही अपनी दुनिया बनें, अपनी रोशनी, अपनी उम्मीद और अपना साथ। सभी दायरों और बाधाओं को पार करके। आज हमारा साथ मोहब्बत और कानून में सील हो गया है।”

हिना खान ने लिखा, “पति-पत्नी के तौर पर हमें आपके आशीर्वाद और शुभकामनाओं की जरूरत है।” हिना खान और रॉकी ने अपनी पोस्ट में अपने आउटफिट और जूलरी की भी पूरी डिटेल दी है।

