बीती रात दिल्ली में तेज़ बारिश और तेज़ हवाओ का मंज़र देखने को मिला जिसमें एक माँ और तीन बच्चो को अपनी जान से हाथ धोना पड़ा, मई महीने में ऐसी बारिश दिल्ली में 125 साल बाद आई है। तूफान रुकने के बाद एक रिपोर्टर ने लोगो से बात की जिस में लोगो से पूछा गया की जब तूफान शुरू हुआ तब वो केसा महसूस कर रहे थे , तब लोगो ने बताया की उन्हें ऐसा लग रहा था जैसे यूद्ध शुरू हो चूका है कुछ ने कहा की उन्होंने ऐसा तूफान अपनी ज़िन्दगी मै पहले कभी नहीं देखा जिसका मंज़र डरा देने वाला था।

सुबह 7 बजे तक, आईएमडी ने दिल्ली के लिए दो घंटे के लिए रेड अलर्ट जारी किया, जबकि आसपास के राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) के अधिकांश हिस्से में ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी रहा। आईएमडी ने सुबह 5:15 बजे जारी एक बयान में कहा, “तेज बारिश, बिजली और 40 से 90 किमी/घंटा की रफ्तार से तेज़ हवाएँ चलने की संभावना है।”

दिल्ली अग्निशमन सेवा के एक अधिकारी ने बताया, “हमें सुबह 5.25 बजे नजफगढ़ के खरकरी नहर गांव में एक मकान ढहने की सूचना मिली। हमने मौके पर कई टीमें तैनात कीं और मलबे से चार लोगों को बचाया गया।” उन्होंने बताया कि उन्हें नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। उन्होंने बताया, “हमने मामले की जानकारी पुलिस को दे दी है।”
दिल्ली हवाई अड्डे पर तूफान और तेज हवाओं के कारण परिचालन बाधित होने के कारण तीन उड़ानों का मार्ग परिवर्तित कर दिया गया और 100 से अधिक उड़ानें लेट हो गईं।

