अब तक आप ने Mahindra की सबसे महंगी कार Be9 का नाम सुना होगा पर क्या आप ने ऐसी कार का नाम सुना है जो 44 करोड़ की है और जिसे Mahindra ने बनाया है।

इस कार का नाम है “Pininfarina B95 Gotham” जिसे Batman यानि Bruce Wayne के लिए बनाया गया है। ये एक इलेक्ट्रिक हाइपर कार है , जिसे Pininfarina ने बनाय है , जिसे Mahindra ओन करता है।
कौन है Pininfarina
अगर आप को लगता है की केवल TATA ने ही इंटरनेशनल कार कंपनी को ख़रीदा है तो आप गलत है , क्यों की Mahindra भी इस रेस में शामिल है। Pininfarina एक Italian कार डिज़ाइन फार्म है जिसे 1930 में Battista “Pinin” Farina ने बनाया था और जिसे 2015 में Mahindra ने 168 million euro में खरीद लिया।
Pininfarina को कई तरह के ऑटोमोबाइल कंपनी द्वारा कार डिजाइन करने के लिए नियुक्त किया जाता है। जिसमे में फरारी , अल्फा रोमियो, प्यूज़ो, फ़िएट, जीएम, लैंसिया और मासेराती शामिल हैं, 1980 के दशक से, Pininfarina ने हाई-स्पीड ट्रेन, बसें, ट्राम, रोलिंग स्टॉक, स्वचालित लाइट रेल कार, लोगों को ले जाने वाली गाड़ियाँ, शिप्स , हवाई जहाज़ और निजी जेट भी डिज़ाइन किए हैं।
Pininfarina कारो का इस्तेमाल कई फिल्मो में भी क्या गया है जैसे betman , transformer आदि।

B95 गोथम एक अनोखी, अनूठी इलेक्ट्रिक हाइपरकार है जो बैटमैन के ब्रूस वेन व्यक्तित्व से प्रेरित है। इस हाइपरकार में 1,900 हॉर्सपावर की इलेक्ट्रिक पावरट्रेन है और यह एक बेहतरीन इंटीरियर फीलिंग देती है, जिसमें “वेन एंटरप्राइजेज” लोगो और ब्रूस वेन के ऑटोग्राफ शामिल हैं।
कस्टम इंटीरियर:
इस इंटीरियर में “WE” लोगो के साथ काले चमड़े के डोम, कस्टम B95 रिम्स और नेविगेशन के लिए अल्फ्रेड पेनीवर्थ की आवाज के साथ एक डिजिटल डिस्प्ले जैसे अनूठे विवरण हैं, जो सभी वेन एंटरप्राइजेज से प्रेरित हैं।
Performance
Power: 1,900 horsepower.
Acceleration: 0 to 100 km/h in less than 2 seconds.
Battery: 120 kWh battery.
Top Speed: 300 km/h (190 mph).
Charging: Charging from 20 to 80% in 25 minutes with up to 270 kW (360 hp) power.


