Pakistan के लाहौर एयरपोर्ट पर लगी आग।

पाकिस्तान के लाहौर में अल्लामा इकबाल अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर शनिवार को भीषण आग लग गई, जिसके कारण सभी उड़ानें रद्द कर दी गईं। सूत्रों के अनुसार आग तब लगी जब पाकिस्तान सेना के विमान के टायर में लैंडिंग के दौरान आग लग गई। आग पर काबू पाने के लिए दमकल गाड़ियों को तुरंत मौके पर भेजा गया। घटना के परिणामस्वरूप रनवे को अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया है।

लाहौर के अल्लामा इकबाल इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर लगी आग का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में साफ तौर पर दिख रहा है कि एयरपोर्ट पर मौजूद लोग धुएं से कैसे जूझ रहे हैं। 32 सेकंड के इस वीडियो में यात्री घटना पर चर्चा करते नजर आ रहे हैं, जबकि ऊपर लगातार काले धुएं का गुबार उठ रहा है।

पाकिस्तान के अल्लामा इकबाल इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर आग लगने की यह पहली घटना नहीं है। एयरपोर्ट पर आग लगने की पहले भी कई खबरें आ चुकी हैं, जो देश के खराब बुनियादी ढांचे और सुरक्षा मानकों की अनदेखी को उजागर करती हैं। पिछले साल 9 मई को लाहौर एयरपोर्ट पर इमिग्रेशन काउंटर की छत में शॉर्ट सर्किट के कारण आग लग गई थी, जिससे एयरपोर्ट पर इमिग्रेशन की पूरी व्यवस्था बाधित हो गई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top