बुधवार को तुर्की के इस्तांबुल और आस-पास के इलाकों में 6.2 तीव्रता का भूकंप आया। भूकंप का केंद्र इस्तांबुल के पास मरमारा सागर में था। 6 फरवरी, 2023 को 7.8 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप आया, जिसके कुछ ही घंटों बाद एक और बड़ा भूकंप आया, जिसने दक्षिणी और दक्षिणपूर्वी तुर्की के 11 प्रांतों को तबाह कर दिया।

istanbul में पहले आए 6.2 तीव्रता के शक्तिशाली भूकंप के बाद कुल 51 झटके दर्ज किए गए हैं।उन्होंने बताया कि इनमें से सबसे शक्तिशाली 5.9 तीव्रता का भूकंप था। वहा के रिपोर्टर ने बताया कि 6.2 तीव्रता का भूकंप लगभग सात किलोमीटर भूमिगत दर्ज किया गया और 13 सेकंड तक चला।उन्होंने बताया कि तुर्की के आपातकालीन कॉल सेंटर को अब तक 6,000 से अधिक कॉल प्राप्त हुए हैं, जिनमें से अधिकांश लोग जानकारी के लिए लाइन से संपर्क कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि अभी तक किसी के हताहत होने या घायल होने की सूचना नहीं मिली है
इस्तांबुल के गवर्नर के कार्यालय ने कहा था कि भूकंप के बाद घबराहट में ऊंचाई से कूदने के कारण 151 लोग घायल हो गए हैं।

इस्तांबुल में रहने वाली एक निजी प्रशिक्षक लेयला उकार ने बताया कि वह अपने छात्र के साथ एक इमारत की 20वीं मंजिल पर व्यायाम कर रही थी, तभी उन्हें बहुत तेज़ कंपन महसूस हुआ।उन्होंने बताया, “हम बहुत ज़्यादा हिल गए। इससे हम इधर-उधर हो गए, हम समझ नहीं पाए कि क्या हो रहा है

